Type Here to Get Search Results !

CSC Registretion

InfoHidaya Portal 0

CSC ID Registration 2025 : सीएससी सेंटर के लिए ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन?

CSC ID APPLY


CSC ID Registration 2025  : भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नागरिकों को कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पोर्टल की शुरुआत की है। यह पोर्टल न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करता है, बल्कि इसके माध्यम से आप अनेक निजी और सामाजिक सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

यदि आप भी सीएससी सेंटर (जिसे जन सेवा केंद्र भी कहा जाता है) खोलने के इच्छुक हैं, तो अब इसे शुरू करना बेहद आसान हो गया है। इसके लिए सरकार ने एक नया पोर्टल https://cscregister.csccloud.in/ लॉन्च किया है, जहां आप अपनी CSC आईडी और पासवर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

       CSC ID Registration 2025: Overview        

 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) सरकार द्वारा नागरिकों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक डिजिटल सेवाएं पहुंचाना है। इन सेवाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, बीमा, पेंशन और दस्तावेज़ संबंधित सेवाएं शामिल हैं।

सीएससी सेंटर के माध्यम से आप निम्नलिखित सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं:

  • पैन कार्ड और आधार कार्ड सेवाएं
  • बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं
  • शिक्षा से संबंधित योजनाएं
  • बीमा और रोजगार सेवाएं
  • स्वास्थ्य योजनाएं और सहायता सेवाएं

यह केंद्र उन नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं जो सरकारी सेवाओं तक सीधी पहुंच से वंचित हैं।

सीएससी सेंटर के लिए कौन आवेदन कर सकता है? : CSC ID Registration 2025 

सीएससी सेंटर खोलने के लिए कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है। हालांकि, इसके लिए निम्नलिखित आवश्यकताएं पूरी करनी होंगी:

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास हो।
  • आवेदक को कंप्यूटर और इंटरनेट का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाता अनिवार्य है।
  • TEC प्रमाणपत्र (Telecentre Entrepreneur Course) प्राप्त करना अनिवार्य है।

सीएससी सेंटर खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज : CSC ID Registration 2025 

सीएससी रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • आधार कार्ड (आगे और पीछे की स्कैन कॉपी)।
  • पैन कार्ड।
  • आवेदक का फोटो।
  • भारत का पासपोर्ट या पुलिस सत्यापन रिपोर्ट।
  • शैक्षिक प्रमाणपत्र।
  • TEC प्रमाणपत्र।
  • बैंक खाता और चेक की फोटो कॉपी।
  • बीसी/बीएफ प्रमाणपत्र।

इन दस्तावेजों को अपलोड करके आप सीएससी सेंटर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

How to Apply CSC ID Registration 2025 

सीएससी सेंटर खोलने के लिए आपको https://cscregister.csccloud.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है:

    • वेबसाइट पर जाएं: सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं तथा  “Get Started” पर क्लिक करें।
CSC ID Registration
    • दस्तावेज तैयार करें: ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
  • TEC और BC/BF प्रमाणपत्र नंबर दर्ज करें: पोर्टल पर अपना TEC प्रमाणपत्र और BC/BF प्रमाणपत्र नंबर दर्ज करें। इसे सत्यापित करने के बाद आगे बढ़ें।
  • व्यक्तिगत जानकारी भरें:नए पेज पर मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पता, और ईमेल आईडी भरें।

Post a Comment

0 Comments

Show ad in Posts/Pages